कटनी नगर: नगर निगम कार्यालय में जल्द होगा ऑनलाइन नामांतरण नागरिकों को मिलेगी राहत नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहर की पहल
नगर पालिका निगम जल्द ही भवनों और निगम स्वामित्व की दुकानों के नामांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने जा रहा है निगम आयुक्त तपस्या परिहर की पहल पर नागरिक सेवाओं को सरल पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से इस नई डिजिटल व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है इस संबंध में निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी l