रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट से एक ओवरलोड बालू ट्रक को किया जप्त, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट से थानाध्यक्ष रामगढ़ चौक मृत्युंजय कुमार पंडित ने बालू से भरे एक ओवरलोड ट्रक को जप्त किया। इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि ट्रक गाड़ी संख्या BR09 जीबी 4107 जो ओवरलोड बालू लेकर भाग रहा था, उसको जप्त किया गया है।