रामगढ़ चौक: लखीसराय जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचाम में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचाम में प्रधानाध्यापक के रुप में सेवा दे रहे गिरीश कुमार मोदी पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र रजक एवं सहायक शिक्षक मसुदन प्रसाद यादव के सेवानिवृत्ति होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिछवे विद्यालय के रामटहल पासवान ने की।