आरा: भोजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को मारी गोली, घायल चालक को आरा के निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र की नारायणपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव निवासी हीरामन राय के 22 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल ट्रैक्टर चालक को आरा के निजी किलनिक में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।