बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, ADM रहे मौजूद
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां एडीएम राजेश कुमार सिंह, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया है.