बेगूसराय: DM के आदेश पर सदर समेत जिले के सभी पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, विकसित भारत, विकसित पंचायत थीम शामिल
डीएम रोशन कुशवाहा के आदेश पर सदर प्रखंड समेत जिले के सभी पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जहां विकसित भारत, विकसित पंचायत थीम पर पंचायत को स्वच्छ, शिक्षित, पोषित और स्वच्छ पंचायत बनाने के लिए शपथ दिलाया गया. वहीं ग्राम सभा में सभी विभाग से मिलकर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पंचायत का संपूर्ण विकास करने का निर्णय लिया गया.