बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में 22 अगस्त से PG 2nd सेमेटर की होगी परीक्षा, 16-17 अगस्त को थ्रूटी सही करने का अंतिम मौका
SBSS महाविद्यालय में 22 अगस्त से 2nd सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए 16 एवं 17 अगस्त को परीक्षार्थी अपने परीक्षा फॉर्म की मामूली त्रुटि को ऑनलाइन माध्यम से ठीक कर सकते हैं. इस बात की जानकारी एसबीएसएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने यह अंतिम मौका दिया है.