सिंगरौली: गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में होगा आयोजित, राज्यमंत्री राधा सिंह करेंगी ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगी एवं उसके पश्चात राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, तत्पश्चात झांकियों का प्रदर्शन होगा एवं मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।