दिनारा से राजद प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में शुक्रवार को करीब 2 बजे दिनारा प्रखंड के पिथनी स्कूल परिसर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि “बीस साल चाचा को दिए अब पांच साल भतीजे को भी दीजिए, बिहार की तस्वीर बदल जाएगी।