छतरपुर नगर: 13 महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, फरियादी ने लगाए गंभीर आरोप, जनसुनवाई में दिया आवेदन
नौगांव थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का 13 महीने 11 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। नौगांव निवासी प्रमोद तिवारी के घर से करीब 227 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी चोरी हो गई थी, जब परिवार प्रयागराज स्नान के लिए गया हुआ था।फरियादी का आरोप है।पीड़ित ने आज 31 मार्च दोपहर करीब 12:00 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन दिया है। और न्याय की मांग की है।