पुलिस हवलदार दिनेश कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार को मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। उसके अपहरण में शामिल दो अपराधियों शुभम शुक्ला और चंदन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। हवलदार पुत्र को हाउसिंग कॉलोनी के एक खपरैल मकान में रखा गया था और उसके पिता से 2 लाख रूपए फिरौती मांगी गई थी।