जौनपुर के बक्शा विकास खंड के गोपालापुर गांव में विद्युत पोल टूटने के बाद पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे दो दर्जन से अधिक घर प्रभावित हैं। यह समस्या 30 अप्रैल को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान यादव और कहार बस्ती में एक पोल टूटने से शुरू हुई थी