पंडरिया: गृह मंत्री के गृह जिले में जनता सुरक्षित नहीं, तो छत्तीसगढ़ में कानून का राज कैसे स्थापित होगा - तुकाराम, कांग्रेस नेता
शुक्रवार की रात 08 बजे के करीब कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने ने गृह मंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा पर निशाना साधते कहा कि गृह मंत्री के गृह जिले में जनता सुरक्षित नहीं तो छत्तीसगढ़ में कानून का राज कैसे स्थापित होगा।कैबिनेट मंत्री के भाई ने लोगो पर जानलेवा हमला किया लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं है।