शामगढ़: शामगढ़ पहुंचे संभाग आयुक्त सहित कलेक्टर ने पहुंचकर सिविल हॉस्पिटल किया निरीक्षण मरीजो से की चर्चा ली जानकारी
शामगढ़ सिविल अस्पताल में संभाग आयुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर अदिती गर्ग मंदसौर पहुंची, पहुंच कर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में मरीजों से चर्चा की गई, साथ ही सिविल अस्पताल की व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों से जानकारी ली गई। अस्पताल में घूम कर मरीज से बातचीत करते हुए नजर आए, कई लोगों ने उनसे मिलकर अपनी बात रखी अधिकारियों ने मरीजों की बात सुनी।