राजगढ़: राजगढ़ में मुस्लिम परिवार करा रहा हिंदू बेटी का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह, कार्ड पर लिखा मुस्लिम पिता का नाम
राजगढ़ में एक मुस्लिम परिवार ने सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड पर रहने वाले अब्दुल हक खान ने बताया कि साल 2010 में सड़क हादसे में नंदिनी के पिता का निधन हो गया था। वही साल 2012 में नंदिनी की मां भी दुनिया छोड़कर चली गई थी। नंदनी की बड़ी बहन से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते से नंदनी को अपनी बेटी मान लिया था।