आगर मालवा में दीपावली के बाद सोयाबीन की खरीदी शुरू, भाव ₹5100 प्रति क्विंटल आगर मालवा। दीपावली के बाद आगर मालवा की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की खरीदी शुभ मुहूर्त में शुरू हुई। ग्राम नरवल के किसान हीरालाल की फसल को 5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया। यह खरीदी केसर एंड कंपनी द्वारा नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न की गई।