मिर्ज़ापुर: विंध्य कारीडोर की जमीन पर दुकानदारों के अतिक्रमण पर जिलाधिकारी भड़की, नगर पालिका को कार्रवाई का दिया निर्देश
विन्ध्यकोरिडोर के अंतर्गत दुकानदारों द्वारा कोरिडोर की जमीन पर अतिक्रमण करने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार की दोपहर दो बजे निरीक्षण करने के दौरान जमकर फटकार लगाई। वह कोरिडोर प्रगतिकार्य का अवलोकन करने पहुंची थी। पुराने विशिष्ठ मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्काघाट मार्ग तथा नए विशिष्ठ मार्ग का निरीक्षण किया। नगर पालिका को कारवाई का निर्देश दिया।