कहरा: आपसी विवाद में हुई मारपीट में चाची भतीजी जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती, घटना सदर थाना के सहरसा बस्ती का
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2024 आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ इलाज चल रहा है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में मो.नौशाद अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर लाठी डंडा से मारपीट कर चाची,भतीजी को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है।