दुधि: बभनी पुलिस ने महीनों से फरार हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर वारंटी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने पिछले कई महीनों से फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और पूर्व में जिला बदर रह चुके वारंटी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अपने ससुराल मे छिपा था।