कोल: मडराक में दामाद संग भागी सास, अब बहनोई के साथ फरार, पति ने 2 लाख व जेवर ले जाने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 मडराक क्षेत्र से 10 महीने पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला अपना देवी अब अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। मनोहर पुर की रहने वाली अपना देवी की बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से तय हुई थी। शादी से 15 दिन पूर्व सास दामाद का प्यार परवान चढ़ा और दोनों भाग गए थे। पुलिस दोनों को लाई तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और यहाँ से दूर बिहार जाकर रहने लगे।