गुना कोतवाली थाना के रेलवे स्टेशन तिराहे पर 6 नवंबर दोपहर को नाबालिक लड़कों के गैंग ने एक नाबालिक छात्र नंदू सेलर निवासी बांसखेड़ी कैंट गुना पर पाइप डंडों से हमला कर मारपीट की। घायल छात्र जिला अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला जांच में लिया है। गुना में नाबालिक लड़कों में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर और ऐसी घटनाएं सामाजिक चिंता का विषय है।