सतना। शहर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में एक मकान की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय मकान के भीतर बच्चे खेल रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी बच्चा प्लास्टर की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत से छपाई गिरने कि आवाज सुन तत्काल कॉलोनी निवासी मौके पर पहुंचे।