अनूपपुर: जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को 30 जून तक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
अनूपपुर: जिला मुख्यालय में वर्षों से अधूरा पड़ा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए स्लैब ढलाई की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीन शेष स्लैब में से एक की ढलाई की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन ने एजेंसी को 30 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।