शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने नगर क्षेत्र के रामाधीन महाविद्यालय में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मंगलवार को 12 बजे उन्होंने बाबा कामेश्वर नाथ टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई धनबाद सहित कई जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए।