गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहिल्यापुर फतेहपुर गांव में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में स्थानीय युवाओं के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोमवार की शाम 6 बजे फाइनल मुकाबले के साथ हो गया। यहाँ रविवार की सुबह 10 बजे उद्घाटन मुकाबले के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।