बख्तियारपुर: सालिमपुर में 49.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, पुलिस की छापेमारी
सालिमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर कार्रवाई के दौरान 49.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस सम्बंध में सोमवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।