कायमगंज: मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित परचून की दुकान के गोदाम में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित ऋषि की परचून की दुकान की गोदाम है। देर रात अज्ञात चोरों ने गोदाम के चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 15000 से ₹20000 की नगदी और परचून का सामान लेकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही दुकानदार ऋषि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं