नागदा: 65 साल पुरानी जर्जर पेयजल टंकी 65 सेकंड में धराशायी रहवासी क्षेत्र में बिना नुकसान कार्रवाई पूरी,अब नई टंकी निर्माण की
Nagda, Ujjain | Jun 7, 2026 नागदा। जन्मेजय मार्ग स्थित करीब 65 साल पुरानी जर्जर पेयजल टंकी को शनिवार सुबह नियंत्रित तरीके से गिरा दिया गया। करीब 9 लाख लीटर क्षमता वाली इस टंकी को गुजरात की हर्षा कॉर्पोरेशन एजेंसी ने महज 65 सेकंड में धराशायी कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और रहवासी क्षेत्र के बीच स्थित होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हु