भोरे: भोरे में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
भोरे में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की शाम 4:00 बजे विभिन्न जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई, तथा और सामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।