राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं हेतु महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सूरजपुर प्रतापगढ़ में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में झड़ोली पंचायत से लगभग 12 विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं ने अपने अभिभावकों एवं समाजसेवियों के साथ भाग लिया है।