बांसवाड़ा: खोड़ीयार माता मंदिर से राज भोई समाज द्वारा 32वें पाटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
खोड़ीयार माता मंदिर का 32वां पाटोत्सव राज भोई समाज द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौड़ के कुशल तत्वावधान में रविवार शाम 6 बजे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दिनभर चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण माताजी की भव्य शोभायात्रा में बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज शोभायात्रा में मौजूद रहे।