सबलगढ़: रामपुर कलां में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन
सबलगढ़ के रामपुर कलां कस्बे में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा कल्याण राव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई माता मंदिर पहुंची। माता मंदिर में भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया