झांसी: झांसी से कोटा जा रही तेज रफ्तार स्लिपर बस सीपरी पुल से उतरते समय डिवाइडर पर चढ़ी, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Jhansi, Jhansi | May 21, 2026 झांसी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब झांसी से कोटा जा रही एक तेज रफ्तार स्लिपर बस सीपरी पुल से उतरते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस तेज गति में थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।