जबलपुर: नगर निगम की बजट बैठक में कांग्रेस पार्षद दल ने किया हंगामा, जल संकट और सफाई व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी
नगर निगम सदन में बजट बैठक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने शहर की सफाई व्यवस्था और भीषण जल संकट को लेकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस दौरान पार्षद दल ने आरोप लगाए की शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।कई क्षेत्रों में भीषण जलसंकट बना हुआ है।वही महापौर मौन धारण कर बैठे है।हंगामा होने के चलते बैठक स्थगित की गई।