जबलपुर: घंटाघर में मूंग खरीदी को कम करने का विरोध करते हुए भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयो और किसानों के द्वारा घंटाघर मे मप्र सरकार के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने सरकार के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए कहा की एक तरफ सरकार किसानों को उत्पादन क्षमता बढाने की बात कह रही है।दूसरी तरफ मूंग की खरीदी 16 क्विंटल से महज 8 क्विंटल कर दी गई। किसानो ने सरकार से 16 क्विंटल मूंग खरीदी की मांग की है।