जबलपुर: दमोहनाका स्तिथ चांडालभाटा में पानी की समस्या से परेशान हुए आमजन, नहीं मिल पीने का पानी
दमोहनाका स्तिथ चंडाल भाटा में पानी की विकट समस्या को लेकर क्षेत्रीयजनो में खासा आक्रोश व्याप्त है। कहने को तो यहां पाइप लाइन बिछा दी गई,लेकिन नल कई सालों से सिर्फ हवा उगल रहे है। क्षेत्र के हालात ऐसे है की लोगो को कोसो दूर से पानी लाना पड़ता है। लोगो का कहना है की नगर निगम से लेकर सभी जगह शिकायत की गई। किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया।नेता सिर्फ वोट लेने आते है ।