जबलपुर: विजय नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर बहन की शादी में कूलर बंद करने के विवाद पर 3 बदमाशों ने की भाई की हत्या
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की धाराओं पर मामला दर्ज किया है। वही फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है, घटना की जानकारी देते हुए मृतक की मां ने बताया कि राज उर्फ काला अहिरवार माढोंताल थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो अपनी बहन की शादी में शामिल होने आया हुआ था।