गावां: झारखंड स्थापना दिवस पर 'रन फॉर झारखंड' का आयोजन
Gawan, Giridih | Nov 11, 2025 झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गावां प्रखंड मुख्यालय से “Run for jharkhand" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राज्य के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन, कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कई अन्य लोग शामिल हुए।