रुन्नीसैदपुर के गाढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी के पास पुलिस ने दो युवकों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक मानिक चौक निवासी सन्नी कुमार और पिंकू कुमार बताए गए हैं। थाना अध्यक्ष आत्मानंद कुमार के अनुसार दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी में लाल बैग से एक कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियो