सिकंदरा: साहनीपुर डेरा के पास खड़ी नई कार अचानक ढलान पर चलकर नहर में गिरी, युवक बाल-बाल बचा—पूजा के बाद घूमने निकला था
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के साहनीपुर डेरा गांव के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नई कार लेकर घूमने निकला युवक कार को नहर किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरा, तभी कार अचानक ढलान पर चलकर नहर बंबा में जा गिरी। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और देर रात तक कार निकाल