सदर: ककरा घाट पर मजदूर की मिट्टी से दबने से हुई मौत, परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका, किया हंगामा
Sadar, Allahabad | May 3, 2026
संगम नगरी प्रयागराज के ककरहा घाट पर सीवर लाइन के लिए मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां खुदाई कर रहा मजदूर गया प्रसाद (45) मिट्टी की चपेट में आने के चलते दब गया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर के शव को मिट्टी के ढ़ेर से 6 घंटे के बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।