देेेवरिया: वकीलगंज चौराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान गोरखपुर के प्राइवेट चिकित्सालय में हुई मौत
Deoria, Deoria | Jun 9, 2025 वकीलगंज चौराहे के ही रहने वाले खुश मोहम्मद 22 साल जो 1 जून को पैदल ही जा रहे थे ।इसी दौरान एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।उनका उपचार गोरखपुर स्थित प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा था ।जहां सोमवार की भोर 4:00 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।