छतरपुर नगर: पानी के डिब्बे लगने पर विवाद, आधा दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप; एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी खुर्द निवासी रामलाल अहिरवार, छन्दू अहिरवार एवं उनके परिजनों ने पानी के डिब्बे लगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है।परिवार ने आज 02 जुलाई को दोपहर करीब 4:30 बजे छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा है।