गुना जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी देवेंद्र जाटव के साथ बीच सड़क बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित ने विभागीय कर्मचारी दिनेश उपाध्याय व उसकी पत्नी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। निजी काम से इनकार पर गाली-गलौज और दो बार हमला हुआ। पत्नी से भी अभद्रता की गई