बाड़मेर: निशांत जैन होंगे बाड़मेर के नए कलेक्टर, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित का नागौर तबादला
Barmer, Barmer | Feb 14, 2024 निशांत जैन होंगे बाड़मेर के नए ज़िला कलेक्टर। बीती रात कार्मिक विभाग ने 33 आईएएस अधिकारी की तबादला सूची जारी की है। इसमें बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन को लगाया है। कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित का तबादला बाड़मेर से नागौर जिला कलेक्टर के पद पर किया गया है। निशांत जैन 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है । निशांत जैन मूलत उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैं।