हुज़ूर: भोपाल के बड़े तालाब में डूबने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2024 भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके में स्थित वर्धमान पार्क के सामने बड़े तालाब में डूबने से नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई |वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था तभी हादसे का शिकार हो गया।आज बॉडी को तालाब से तलाश कर निकाला गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।