हज़ारीबाग: जिले में जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होने वाले जेएसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के सफ़ल व पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हर बिंदुओं पर कार्य कर रहा है। कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को लेकर निदेशित किया है।