गिरिडीह: लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास की गली के लोगों ने किया मकतपुर चौक जाम
लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास की गली के लोगों ने बुधवार सुबह 8 बजे मकतपुर चौक जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इलाके में बिजली की भारी समस्या है। बार-बार फोर फोट्टी होने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं।