हरदोई: संदिग्ध हालत में 4 साल के बच्चे की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2024 बिलग्राम के मोहल्ला सुलहाड़ा निवासी प्रदीप पुत्र हरीश चंद अपने 4 साल के पुत्र अभिराज को शनिवार को संतोष क्लीनिक पर जुकाम बुखार की दवा लेने आया था जहां पर मौजूद डॉक्टर आशुतोष के द्वारा बच्चे को देखकर उसे भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगने का मौत का आरोप लगाया तो रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।