आमस: वट सावित्री पूजा को लेकर आमस बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Amas, Gaya | May 15, 2026 आमस:- सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले वटसावित्री व्रत को लेकर आमस प्रखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। व्रत को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा सामग्री, फल, मिठाई, बांस पंखा एवं डाला, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, आलता, साड़ी एवं महिला प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाओं की